फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pramod president, elected General Secretary Surendra

प्रमोद अध्यक्ष, सुरेंद्र महासचिव निर्वाचित

Sun, 01 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 01 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pramod president, elected General Secretary Surendra
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी और महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक विजयी हुए। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी (950) ने योगेंद्र कुमार शर्मा (671) को 279 वोटों से पराजित किया, जबकि तीसरे प्रत्याशी फैय्याज हसन त्यागी को 204 मत मिले। प्रमोद त्यागी आठवीं बार जिला बार संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन


कचहरी स्थित हांडा हाल में शनिवार सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक गिनती हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली ने परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी विजयी हुए। महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक (932) निर्वाचित हुए, जबकि कंवरपाल को 680, सुरेंद्र पाल मैनवाल को 154, ऋषि कुमार भारद्वाज को 40 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुभाषचंद गर्ग (747) जीते, जबकि हाकिम अली को 738 और वीर मुकेश त्यागी को 259 वोट मिले।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह पुंडीर (816) जीते। अनिल कुमार शुक्ला को 627 और प्रेमदास मौर्य को 288 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र राठी (796) और सुभाषचंद सैनी (768)निर्वाचित हुए, जबकि मनोज शर्मा को 741 व राहुल चौहान को 704 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौहान (778) और सानुुज मलिक (976) जीते, जबकि विनय कुमार बालियान को 614 और ललिता सिंह को 693 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह सचिव पद पर दीपक कुमार चौधरी (635), मीनाक्षी शर्मा (856) और ललित कुमार भारद्वाज (660) विजयी रहे, जबकि ताहिर अली को 372, ब्रजपाल चौधरी को 459, पवन राणा को 602, रामकुमार बालियान को 167, फरीद अख्तर को 630 मत मिले। कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य पद पर ईश्वर चंद त्यागी, दीपक कुमार सिंघल, नरेंद्र सिंह कश्यप, प्रज्ञा गर्ग, यशपाल सिंह बालियान, संतोष चौहान जीते। सामान्य सदस्य पद के लिए अमित मैनी, अमित कुमार सैनी, नाहिद परवीन, राहुल शर्मा, वैभव शर्मा, विकास कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने पर समर्थकों ने निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed