फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prakash Parv celebrated with gaiety

हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश पर्व

Fri, 19 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv celebrated with gaiety
गुरुद्वारा में लंगर बनाती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। साहिब श्री गुरुनानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब देवबंद व पनियाली में स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार व गुरु का लंगर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक जसवंत सिंह ने गुरुनानक देव जी के जन्म व शिक्षाओं के बारे में बताते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी ने भ्रम में पड़ी मानव जाति को परमात्मा के नाम पर प्रभु भक्ति से जोड़ा एवं कीरत करो, नाम जपो, वंड छको का संदेश दिया। इससे पूर्व अरविंदर सिंह कपूर की ओर से करवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के पश्चात आरती व कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें हजूरी रागी ज्ञानी मनोज सिंह, गुरमीत सिंह, चंद्रदीप सिंह, जितेश बतरा, चन्नी बेदी, बलदीप सिंह, बिट्टू कपूर, गुरप्रीत सिंह, हर्ष बतरा, हर्षप्रीत मनचंदा व हर्ष भारती ने गुरुवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। प्रविंद्र सिंह कक्कड़ व लकी कक्कड़ के परिवार की ओर से निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इसमें सचिन छाबड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, श्याम लाल भारती, दिलबाग सिंह, राजपाल नारंग, सुखजिंदर सिंह, वासू अरोड़ा, राजेश अनेजा, शोभा सिंह मनचंदा, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा में गुरवाणी का गायन करता रागी जत्था

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा में गुरवाणी का गायन करता रागी जत्था- फोटो : DEVBAND

गुरवाणी सुनते संगत

गुरवाणी सुनते संगत- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed