महिलाओं का स्थान समाज में सर्वश्रेष्ठ
जानसठ। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा स्थानीय चंदेल मार्केट में भगवान शिव की जयंती एवं महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्याम सुंदर ने कहा कि महिलाओं का स्थान समाज में सर्वश्रेष्ठ हैं।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित एवं शिव ध्वज लहराकर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना एवं श्याम सुंदर ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य समाजसेविकाओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा ईश्वरीय मुकुट, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम सुंदर ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। कार्यक्रम में प्रियांशी को जानसठ शाखा का इंचार्ज बनाते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस दौरान जगपाल, शिल्पी, प्रवेश, मणि, श्रवण, मुरली, राम शरण, आचार्य नरेंद्र शास्त्री, सुरेश, मीना, जगबीर चंदेल, ब्रह्मकुमारी डा.ॅ ललिता का सहयोग रहा।