{"_id":"5dd6db388ebc3e54827702a7","slug":"pradyuman-received-dynamic-leader-of-the-year-award-in-dubai-muzaffarnagar-news-mrt454831149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न को दुबई में मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न को दुबई में मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी ठाकुर प्रद्युम्न सिंह को प्रबंधन और शोध के क्षेत्र में विश्व स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दुबई में डायनेमिक लीडर आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अमेरिकी महाविद्यालय और जीएसआईआर फाउंडेशन दुबई द्वारा आयोजित समारोह में संयुक्त अरब अमीरात के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय महानिदेशक व राजपरिवार के कर्नल शेख मोहम्मद बिन मुराद ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। प्रद्युम्न सिंह ने आधारभूत ढांचे व निर्माण के क्षेत्र में भारत व दुबई की कई योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रद्युम्न ने खाड़ी, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोपीय संघ समेत विश्व के कई देशों में शोधपत्र प्रस्तुत किए, जिनसे प्रौद्योगिकी और प्रबंधन अनुसंधान को नई दिशा मिली।
प्रद्युम्न भारतीय क्रॉसबो निशानेबाजी टीम के कप्तान हैं और भारतीय, एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र के वर्तमान चैंपियन हैं। इस समय वह पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून से पीएचडी के शोधार्थी हैं तथा एमबीए में एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने एसडी इंजीनियरिंग मुजफ्फरनगर से बीटेक किया था और वर्तमान में गुरुग्राम में क्रिसूमी नामक एक भारतीय-जापानी संयुक्त उपक्रम में अपर जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सदर बाजार निवासी प्रद्युम्न पूर्व विधायक स्वर्गीय ठाकुर नकली सिंह के पौत्र हैं।