{"_id":"68f151cf544c5a32a90d28bf","slug":"pradhan-sold-agricultural-equipment-worth-rs-16-lakh-for-rs-310-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-156679-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रधान ने 3.10 लाख में बेच दिए 16 लाख के कृषि उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रधान ने 3.10 लाख में बेच दिए 16 लाख के कृषि उपकरण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बघरा क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द की प्रधान द्वारा गांव के किसानों के लिए 16 लाख रुपये में खरीदे गए ट्रैक्टर और अन्य सहायता उपकरण मात्र 3.10 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया गया है। ग्राम सचिव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्रधान के पुत्र ने डीपीआरओ कार्यालय पर हंगामा किया।
ग्राम पंचायतों की ओर से प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राॅप योजना के तहत ट्रैक्टर और अन्य उपकरण खरीदे जाते हैं। बघरा क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द में वर्ष 2022-23 में कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर, सुपर रीडर, रिवर्सिबल एमबी प्लाउ और जंद्रा आदि छूट पर खरीदे गए थे, जिनकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए बिना ही उपकरणों की नीलामी मात्र 3.10 लाख रुपये में कराकर धनराशि पंचम राज्य वित्त आयोग के ग्राम निधि खाते में जमा करा दी।
डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर प्रधान से मांगा जवाब
जिला पंचायतराज अधिकारी रेनु श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सचिव राहुल सिंह से एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था। सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से जांच कर जानकारी दी कि गई कि ग्राम प्रधान ने 18 सितंबर 2025 को नियम का पालन और बिना उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त किए कृषि यंत्रों की नीलामी कर दी गई, जिससे ग्राम पंचायत को वित्तीय हानि हुई। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रधान पर एफआईआर के लिए उपनिदेशक कृषि को लिखा पत्र
डीपीआरओ ने उपनिदेशक कृषि प्रसार को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराने के लिए कहा है।