फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan's husband sent to jail for extortion demand

रंगदारी मांगने के मामले में प्रधान के पति को जेल भेजा

Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband sent to jail for extortion demand
मंसूरपुर। डिस्टलरी के अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद वांछित चल रहे खानूपुर के प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर डिस्टलरी के वीपी ओमपाल सिंह ने 19 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि खानूपुर की प्रधान के पति भूपेंद्र राठी पुत्र सोहनवीर सिंह ने अपने साथी मंसूरपुर निवासी यशपाल सिंह के साथ डिस्टलरी में आकर उनसे एक चेन में हिस्सेदारी तथा दो लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने भूपेंद्र राठी तथा उसके साथी यशपाल सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंसूरपुर एसओ ने बताया कि भूपेंद्र राठी की अग्रिम जमानत की अर्जी कुछ दिन पहले सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी। शुक्रवार को भूपेंद्र को शाहपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं भूपेंद्र राठी ने कहा था कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। वह डिस्टलरी में अपने दोस्त यशपाल के ठेके के पैसे दिलाने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed