{"_id":"60da17748ebc3ec2061d9f89","slug":"pradhan-accused-of-uprooting-the-government-tap-for-not-voting-devband-news-mrt5449313137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर वोट न देने पर सरकारी नल को उखड़वाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर वोट न देने पर सरकारी नल को उखड़वाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। राज्जूपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पर वोट न देने पर सरकारी नल को उखड़वाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।
राज्जूूपुर गांव के मोहल्ला दूधला निवासी शमीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि पिछले करीब 25 साल से उसके घर के सामने सरकारी नल लगा था। इससे आसपास रहने वाले लगभग 20 गरीब परिवार पानी भरते थे। हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व प्रधान खलील की पत्नी शाहना ने चुनाव लड़ा था। इसमें उसने शाहना को वोट न देकर दूसरे उम्मीदवार को वोट दिया था। इसके चलते वह उससे रंजिश रखने लगे।
उन्होंने कहा रविवार को खलील अपनी प्रधान पत्नी शाहना और कुछ मजदूरों के साथ वहां पहुंचे तथा फिल्टर बदलवाने का बहाना कर सरकारी नल को उखड़वा लिया। शाम के समय उक्त लोग वहां से सभी सामान भी उठाकर ले गए। शमीम के मुताबिक जाते समय उक्त लोगों ने वहां पर दोबारा नल लगाने से मना कर दिया और कहा कि जिसे वोट दिया था, उसी से यहां पर नल लगवा लेना। शमीम ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधान के पति पर गाली गलौज का आरोप
शमीम ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति उसके साथ गाली गलौज करता है तथा तरह तरह की धमकियां देते हैं। इसके चलते उसे व परिवार को जान माल का खतरा बना है। इसीलिए उसने यहां से मकान बेचकर जाने का मन बना लिया है।
पानी खराब होने के कारण उखड़वाया गया नल
ग्राम प्रधान शाहना के पति और पूर्व प्रधान खलील अहमद का कहना है कि जिस हैंडपंप को उखाड़ा गया है, उसका पानी खराब हो चुका था। उक्त स्थान से करीब 15 मीटर दूरी पर नल को लगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति के चलते इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो सरासर निराधार है।