फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prachi did not appear in court vestal

कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं साध्वी प्राची

Sun, 24 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Prachi did not appear in court vestal
मुजफ्फरनगर। ढाई साल पहले कवाल कांड को लेकर नंगला मंदौड़ में हुई पंचायत में भड़काऊ भाषण देने की आरोपी विहिप नेत्री साध्वी प्राची के खिलाफ एसीजेएम द्वितीय कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


जिसमें शनिवार को साध्वी को कोर्ट में पेश होना था, मगर वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुईं। कोर्ट ने पुन: जमानती वारंट जारी कर 22 फरवरी तक कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के नंगला मंदौड़ में सितंबर 2013 में पाबंदी के बावजूद पंचायत करने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सिखेड़ा पुलिस ने भाजपा नेताओं समेत अन्य 18 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने विहिप नेत्री साध्वी प्राची के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मुुकदमे अब एसीजेएम-2 सीताराम की कोर्ट में ट्रायल पर हैं। कोर्ट में पेश नहीं होने पर न्यायालय की ओर से सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। जिनमें से साध्वी को छोड़कर अन्य सभी आरोपी कोर्ट में पेश होकर जमानत करा चुके हैं। इन मुकदमों में शनिवार को कोर्ट में तारीख थी, मगर साध्वी प्राची कोर्ट में पेश नहीं हुईं।

जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ चौथी बार जमानती वारंट जारी करते हुए 22 फरवरी तक कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

साध्वी के सरेंडर करने की चर्चा रही
मुजफ्फरनगर। शनिवार को विहिप नेत्री साध्वी प्राची के कोर्ट में सरेंडर किए जाने की चर्चा रही, मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। शनिवार को कोर्ट में तारीख होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि साध्वी भी इस मुकदमे में सरेंडर कर देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मंत्री, सांसद, विधायक भी नहीं आए
मुजफ्फरनगर। नंगला मंदौड़ की पंचायत के सभी मुकदमों में कोर्ट में शनिवार की तारीख थी। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, विधायक सुरेश राणा, संगीत सोम, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह, श्यामपाल सिंह आदि को भी कोर्ट में पेश होना था, मगर ये सभी नहीं आए।


इनके अधिवक्ताओं ने कोर्ट में उनकी हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की है। बताते चलें कि पंचायत के मामलों में उक्त सभी गत माह और इसी माह कोर्ट में सरेंडर हुए थे, जिन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed