{"_id":"6496ede23c874794e00f06a4","slug":"potholes-in-kanwar-marg-how-will-shiv-devotees-pass-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-2347-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग में गड्ढे, कैसे गुजरेंगे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग में गड्ढे, कैसे गुजरेंगे शिवभक्त
विज्ञापन
शनिवार को हल्की बूंदाबांदी से कांवड़ मार्ग पर हो गया जलभराव
डीएम के निर्देशाें के बावजूद अभी तक शुरू नहीं कराया गया मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने के बाद कांवड़ मार्ग पर जलभराव और कीचड़ हो गया है। गंगनहर पुल के निकट सड़क में बड़े गड्ढों पर ध्यान नहीं दिया गया। यह बदहाल रास्ते लाखों की संख्या में पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते है।
हाल ही में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। इसमें उन्हाेंने गंगनहर स्नानघाट पर कांवडि़यों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, लाइट आदि को ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसडीएम सुबोध कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गंगनहर पटरी मार्ग से बड़ी संख्या में शिवभक्त निकलते हैं। शनिवार को हुई हल्की बारिश से ही इस मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे जलभराव हो गया। वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
इसके अलावा जीटी रोड पर गंगनहर पुल के अलावा भैंसी गांव के निकट भी सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इन पर अभी तक कोई कार्य आरंभ नहीं कराया गया है। एसडीएम सुबोध कुमार का कहना है कि जीटी रोड और कांवड़ पटरी मार्ग सड़क के संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। मौखिक भी बात की गई है। गड्ढे भरने का कार्य शीघ्र शुरु करा दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा शुभारंभ होने से पूर्व सभी अधूरे कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे।