{"_id":"659afa5a2c2644fb3805335b","slug":"posthumous-gallantry-award-given-to-sachin-rathi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-14703-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - सचिन राठी को दिया मरणोपरांत शौर्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - सचिन राठी को दिया मरणोपरांत शौर्य सम्मान
Mon, 08 Jan 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। गांव शाहडब्बर निवासी सिपाही सचिन राठी के पिता वेदपाल राठी को लखनऊ में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सम्मानित किया। मेधज ग्रुप ने पिता को सहायतार्थ पांच लाख रुपये का चेक दिया।
लखनऊ में रविवार को मेधज शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मेधज ऐस्ट्रो फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नियुक्ति के दौरान सचिन राठी की असामयिक मृत्यु होने के कारण उनके पिता वेदपाल राठी को शामिल होने का न्यौता दिया गया था। मेधज शौर्य सम्मान समारोह में एडीजी कानून प्रशांत कुमार ने वेदपाल राठी को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीजी ने मेधज ऐस्ट्रो फाउंडेशन द्वारा सहायतार्थ दिया गया पांच लाख रुपये का चेक उन्हें प्रदान किया गया। इस मौके पर मेधज ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. समीर त्रिपाठी तथा गढ़मलपुर सागड़ी गांव के प्रधान जितेंद्र भी मौजूद रहे।