फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poster made message of environmental protection

पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Poster made message of environmental protection
बुढ़ाना में पोस्टर दिखाता कक्षा 3 का छात्र शशांक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कस्बा और देहात के विभिन्न स्कूलों में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कक्षा-2 की छात्रा वान्या मलिक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने पोस्टर में पेड़ के दो पहलू दिखाए। सूखा हुआ आधा पेड़ रोता हुआ। दूसरी ओर का आधा पेड़ हरा भरा दिखाकर जनता को पर्यावरण के लिए जागरूक किया। स्कूल में भी इस पोस्टर को खूब पसंद किया गया। यूकेजी के छात्र आरव ने भी पोस्टर में अपनी भावनाओं को उकेर कर जनता को जागरूक करने का संदेश दिया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिंड़काली में स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति द्वारा कक्षा-2 और कक्षा-3 के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें कनिका, रूकैया, दिपांशी, पायल, इकरा व प्रिंस, शिवांशी व दीपांशु आदि बच्चों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने भी पेड़ लगाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल खुलने पर सभी बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा।

बुढ़ाना में पर्यावरण पर पोस्टर दिखाती वान्या मलिक।

बुढ़ाना में पर्यावरण पर पोस्टर दिखाती वान्या मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना में पोस्टर दिखाती अनुष्का।

बुढ़ाना में पोस्टर दिखाती अनुष्का।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed