फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Posted posters of Israel product boycott

Muzaffarnagar News: इस्राइल प्रोडक्ट बायकॉट के पोस्टर चस्पा किए

Sat, 18 Nov 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Posted posters of Israel product boycott
- शहर की मुस्लिम कॉलोनी में पहुंची पुलिस ने पोस्टर उतरवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की एक मुस्लिम कॉलोनी में इस्राइल प्रोडक्ट बायकॉट के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर उतरवाए। शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार में कुछ दुकानों पर इस्राइल प्रोडक्ट बायकॉट के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। इसके बाद यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की गई। हालांकि पोस्टर चस्पा करने वाले का अभी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पोस्टर को हटवाकर मौके पर मौजूद लोगों को हिदायत दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

खालापार निवासी नौशाद और दिलशाद पहलवान का कहना है कि जिसने भी यह हरकत की है, वह गलत है। यह माहौल खराब करने की कोशिश है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने कहा कि पोस्टर हटवा दिए हैं। पोस्टर लगाने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed