{"_id":"62698a5cdc07d65b561c692d","slug":"postal-department-will-provide-cargo-service-to-jaggery-traders-muzaffarnagar-news-mrt5863190197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ व्यापारियों को डाक विभाग देगा कार्गो सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ व्यापारियों को डाक विभाग देगा कार्गो सर्विस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ व्यापारियों को डाक विभाग देगा कार्गो सर्विस
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ मंडी एसोसिएशन के कार्यालय पर व्यापारियों के साथ डाक विभाग एवं रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। कार्गो सर्विस में ट्रांसपोर्टेशन सुविधा देने पर चर्चा की गई।
डाक विभाग के एसएसपी विजेंद्र कुमार एवं सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका की मौजूदगी में हुई बैठक में फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से पोस्ट ऑफिस की कार्गो सर्विस द्वारा 24 घंटे में व्यापारी के माल को भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक ले जाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि इसके अंतर्गत ट्रेन विद्युतीकरण वाली डबल लाइन पर चलेगी साथ ही रास्ते में न कोई लाल बत्ती और न ही कोई फाटक होगा। बैठक में व्यापारियों ने कार्गो द्वारा माल की बुकिंग व उसके खर्चे के बारे में जानकारी की। अधिकारियों ने बताया कि माल की बुकिंग अधिकारी स्वयं करेंगे, इसके अलावा कार्गो की सर्विस को और अधिक बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों के सुझाव लिए जा रहे हैं।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, उपाध्यक्ष अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, अरुण खंडेलवाल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, अनुज कुमार, सुरेश चंद, विजय कुमार, भारत सिंगल, मनोज कुमार, नवीन कुमार जैन तथा डाक विभाग से अंकुर भारद्वाज, विजय यादव, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, मालविका सिंह, कविता रानी, काम्या वर्मा आदि उपस्थित रहे।