फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Porridge divide virtue earned solstice

मकर संक्रांति खिचड़ी बांट पुण्य कमाया

Sun, 15 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Porridge divide virtue earned solstice
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/शाहपुर/मोरना। मकर संक्रांति के पर्व पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिंह मार्केट में खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान रविंद्र चौधरी, प्रेमपाल संधावली, डॉ अखिल गोयल, अमरदीप वर्मा, राजेश कुमार, डॉ सौरभ जैन, डॉ मुकेश अरोरा, डॉ दीपक गोयल, निधिश गर्ग, विनोद धीमान, परविंदर, डॉ अमित कुमार, बादल धीमान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


मंडी चौपले पर समाजसेवी भीमसेन कंसल के अलावा नवीन मंडी व्यापार संघ ने भगवान मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी बांटी। संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, संजय मिश्रा, मनीष चौधरी, संजीव गोयल, कृष्णचंद्र मूंधडा, जगवीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल, रमेशचंद सिंघल आदि का सहयोग रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन


गुडविल सोसायटी ने शिवचौक पर समरसता भोज के रुप में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। सुरेंद्र अग्रवाल, शिवचरण गर्ग, अवनीश मोहन तायल, सुनील सिंघल, मनोहरलाल कालरा, एके अग्रवाल, होतीलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब समर्पण ने बालाजी चौक पर खिचडी का वितरण किया। क्लब के सदस्य आशुतोष, सर्वेश, शारांश, अनुभव, अतलेश, राजीव गर्ग, गुलशन, अमित तायल, नियम शर्मा, संदीप, नीरज कौशिक, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।

शहीद लाला लाजपत राय सेवा समिति ने जनकपुरी में प्रसाद वितरित किया। बिजेंद्र कुमार सिंघल, सुमित पंवार, अरुण शर्मा, जयकरण सिंह वर्मा, सचिन वर्मा, अजय गोस्वामी, अजय पुंडीर, सरिता पराशर आदि का सहयोग रहा। भारतीय विकास पार्टी ने आबकारी रोड पर खिचड़ी बांटी। नितिन भारद्वाज,  रोहित कुमार, रामकुमार प्रजापति, डाली कश्यप आदि मौजूद रहे।       

सत्संग भवन ट्रस्ट ने शामली रोड स्थित मदनानंद वैदिक वानप्रस्थ वृद्धाश्रम में मकर संक्रांति पर कथा का आयोजन किया। स्वामी शिवानंद महाराज ने मकर संक्रांति की महत्ता बताई।

ताराचंद वर्मा, त्रिलोकचंद गुप्ता, महेंद्र कुमार, शिवकुमार संगल, श्रीचंद, रामलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।  वहीं शाहपुर में कस्बे एवं देहात के गांवों में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के मंदिरों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर भी खिचड़ी बांटी गई। 


उधर, मोरना में शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर शनिवार सुबह से ही दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर मकर संक्रांति पर्व मनाया।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया तथा तिल व वस्त्रों का दान किया। मकर संक्रांति पर जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि का विशेष महत्व है। शुक्रताल स्थित शुकेदव आश्रम, हनुमत धाम, दंडी आश्रम, तिलकधारी आश्रम, महेश्वराश्रम, महाशक्ति सिद्धपीठ, माता पार्वती मन्दिर, शिवधाम, गंगा मन्दिर आदि में विशेष पूजा अर्चना की गई। स्वामी ओमानन्द महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed