फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Popular wood business stalled in Janasath, Aramashin closed

पॉपुलर लकड़ी का कारोबार ठप, आरामशीनें बंद

Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Popular wood business stalled in Janasath, Aramashin closed
जानसठ में बंद पड़ी आरा मशीन। - फोटो : KHATAULI
पॉपुलर लकड़ी का कारोबार ठप, आरामशीनें बंद
विज्ञापन

जानसठ। कोरोना महामारी के चलते पॉपुलर लकड़ी का कारोबार बिल्कुल ठप है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पॉपुलर लकड़ी के कारोबारियों को लाखों रुपये की चपत लग चुकी है। पॉपुलर लकड़ी की कटाई नहीं होने की वजह से कस्बे की सभी आरामशीनें भी बंद हैं। आरामशीन बंद होने से कर्मचारी भी बेरोजगार होकर अपने घर पड़े हैं। उधर, हरियाणा के यमुना नगर में भी लकड़ी की आढ़त बंद पड़ी हैं। कारोबारियों की मानें तो उनका कहना है कि अभी भी पापुलर लकड़ी का कारोबार चलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर में पॉपुलर लकड़ी का कारोबार करने वाले कारोबारी सभी माल हरियाणा के यमुनानगर में ले जाते हैं। यमुनानगर में लकड़ियों की कई आढ़त लगती हैं। इन आढ़तों पर लकड़ी का माल बिकता है। कोरोना महामारी के चलते पॉपुलर लकड़ी की कटाई का काम बंद हो गया था। देशव्यापी लॉकडाउन लगने पर वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया था। उधर, यमुना नगर में भी लकड़ी का माल नहीं जाने पर सभी आढ़त बंद हो गई थी। लकड़ी की कटाई नहीं होने की वजह से जानसठ व आसपास क्षेत्र की सभी आरामशीनें भी बंद हो गई। आरामशीनों के बंद होने से मजदूर भी बेरोजगार हो गए। शासन व प्रशासन ने लॉकडाउन में छूट दी है। इसके बावजूद लकड़ी का कारोबार चलने में समय लगता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं आरामशीन मालिक
कस्बा निवासी आरामशीन मालिक महेश तंवर का कहना है कि जब तक मजदूर खेतों में लकड़ी काटने नहीं जाएंगे, तब तक आरामशीनें नहीं चलेंगी। इसके अलावा यमुना नगर की आढ़त जब तक नहीं खुलेगी, लकड़ी कटाई का काम प्रारंभ नहीं हो सकता है। लकड़ी को लेकर जाने में वाहनों पर पाबंदी हटनी चाहिए। इसके बाद ही लकड़ी का कारोबार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed