फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poor girl married in village Dakshin Ghatayan

जाट परिवार ने की प्रजापति परिवार की बेटी की शादी

Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Poor girl married in village Dakshin Ghatayan
जानसठ के गांव घटायन में प्रजापति समाज की बेटी की डोली विदा करते जाट समाज का परिवार - फोटो : KHATAULI
जाट परिवार ने की प्रजापति परिवार की बेटी की शादी
विज्ञापन

जानसठ। गांव दक्षिणी घटायन में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक संस्कारों को चरितार्थ करते हुए चौधरी संदीप फौजी पुत्र चौधरी वेदपाल सिंह ने रविवार को हरपाल प्रजापति की पुत्री शिवानी की शादी अपने घर पर अपने संसाधनों से संपन्न कराई।
शिवानी की डोली जाट परिवार की दहलीज से विदा हुई। कन्यादान चौधरी संदीप चौधरी व चौधरी वेदपाल सिंह ने किया। शादी में भात गांव ढिंढावली के चौधरी बलराज सिंह बालियान, चौधरी महिपाल बालियान, भारत बालियान, चौधरी अशोक बालियान, चौधरी महिपाल बालियान आदि ग्रामीणों ने किया।
विज्ञापन

इस शादी के लिए संदीप फौजी को उनकी मां शीला देवी ने प्रेरित किया। शिवानी का पालन पोषन भी शीला देवी ने अपनी बेटी की तरह से किया है। आर्य समाजी संस्कारों वाले इस परिवार ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। शादी के कार्यक्रम में चौधरी मेघपाल सिंह, संजय सिंह, छोटू, उधमसिंह ने व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed