{"_id":"6383a5cadac24d13153a69bb","slug":"pooja-tomar-warmly-welcomed-on-reaching-the-town-muzaffarnagar-news-mrt61547549","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कस्बे में पहुंचने पर पूजा तोमर का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कस्बे में पहुंचने पर पूजा तोमर का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बा निवासी मार्शल आर्ट खिलाड़ी पूजा तोमर ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कस्बा व प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुढ़ाना आने पर पूजा तोमर का जोरदार स्वागत हुआ
दुबई मे एमएमए इवेंट नामक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताका आयोजन हुआ था। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने 18 नवंबर को इस इवेंट का आयोजन किया। इवेंट में विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मार्शल आर्ट की फ्री फाइट प्रतियोगिता में कस्बे की पूजा तोमर ने अपने वर्ग के खिलाड़ियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा तोमर रविवार को दिल्ली आवास से अपने पैतृक आवास बुढ़ाना पहुंची। मेरठ-करनाल हाईवे पर विजेता खिलाड़ी का गावं इटावा, बिटावदा व कस्बे के चौ. चरण सिंह तिराहे पर जोरदार स्वागत हुआ।
विजेता वुशू खिलाड़ी ने कस्बे में पहुंचकर सबसे पहले चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस जीत से उसके परिवार में खुशी की लहर है। पूजा तोमर ने इस जीत का श्रेय अपनी माता बबीता तोमर को दिया है। इस मौके पर स्वागत करने वालों में रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत, जिला पंचायत सदस्य पति गज्जू पठान, भाजपा नेता ब्रजापल सहरावत, राजेश संगल व कृष्णपाल तोमर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।