{"_id":"63515b2adbcd690edb3b66d0","slug":"pooja-of-muzaffarnagar-topped-in-uppsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर की पूजा ने UPPSC परीक्षा में किया टॉप, परिवार गदगद, बधाई देने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर की पूजा ने UPPSC परीक्षा में किया टॉप, परिवार गदगद, बधाई देने वालों का लगा तांता
Thu, 20 Oct 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:45 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर की पूजा ने यूपीपीएससी की परीक्षा में टॉप किया है। वहीं पूजा की इस कामयाबी से परिवार गदगद है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बुड़ीना कलां की पूजा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कामयाबी से परिवार गदगद है।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालयों में वाणिज्य विषय के 21 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। घर पर रहकर तैयारी करने वाली पूजा ने कड़ी मेहनत से परचम लहरा दिया। प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के बाद बुड़ीना कलां स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पूजा मूल रूप से जानसठ की रहने वाली है। चयनित अभ्यर्थी के पति रजत लाटियान पंजाब नेशनल बैंक शाहपुर में कार्यरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
लाटियान ने बताया कि पूजा ने घर पर रहकर ही तैयारी की। कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। ऑनलाइन क्लास से तैयारी में आसानी हुई। पूजा ने बताया कि लगातार पढ़ाई और प्रैक्टिस से उसे कामयाबी मिली है। लाटियान के घर पर पहुंचकर गांव के लोगों ने खुशी जताई है।
यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें