Muzaffarnagar: बेटियां छू रहीं आसमान, कर्तव्यपथ पर कदमताल करेंगी पूजा अहलावत, पूरे गांव में खुशी का माहौल
Muzaffarnagar News : आज बेटियां आसमान छू रहीं हैं। मुजफ्फरनगर की पूजा अहलावत कर्तव्यपथ पर कदमताल करेंगी। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली क्षेत्र की बेटियां आसमान छू रही हैं। भैंसी गांव की पूजा अहलावत गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर कर्तव्यपथ पर कदमताल करेंगी। यह गांव के लिए गौरव के क्षण है।
मेरठ के सैनिक स्कूल की 12वीं की छात्रा पूजा अहलावत एनसीसी की कैडिट हैं। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली कैडिटों की परेड के लिए देशभर के कैडिटों में पूजा अहलावत का चयन किया गया है। भैंसी गांव के संदीप फौजी की बिटिया ने जिले का नाम रोशन कर दिया है।
फौजी का कहना है कि यह मेरे लिए खुशी के क्षण है। बेटी ने कड़ी मेहनत की। वह हमेशा लगन के साथ कार्य करती रही हैं। इस उपलब्धि का श्रेय बेटी की मेहनत को ही जाता है। चयन होने से पहले बेटी ने प्रत्येक परीक्षा की गंभीरता से तैयारी की।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मैच में पहुंचे सुरेश रैना व प्रवीण कुमार, ओडिशा ने 1 विकेट खोकर बनाए 146 रन
चयन के बाद उत्साहित पूजा अहलावत ने कहा कि वह दिल्ली में कैंप कर रही हैं। यह बेहद ही उत्साहित कर देने वाला है। एनसीसी हमें अनुशासन के साथ आगे बढ़ने और लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा देती है। होनहार की माता अर्चना देवी ने भी खुशी जताई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेकसूर छात्र का कत्ल, फूटा लोगों का गुस्सा, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ और आधा घंटे तक अराजकता का माहौल
पूजा ने बढ़ाया भैंसी का सम्मान : राजू अहलावत
भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजू अहलावत ने कहा कि गांव की बेटी पूजा ने पूरे गांव और जिले का सम्मान बढ़ाया है। यह बेहद ही खुशी की बात है।