{"_id":"620409d50a6d93109c42468f","slug":"polling-parties-left-for-the-great-festival-muzaffarnagar-news-mrt5764298189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान महापर्व के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान महापर्व के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मतदानकर्मियों की भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के कूकड़ा मंडी से मतदान के महापर्व के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। दिनभर यहां गहमागहमी का माहौल रहा। ड्यूटी के लिए कर्मचारी सुबह आठ बजे से ही यहां एकत्र होना शुरू हो गए। ड्यूटी लेने के लिए सभी विधानसभा के काउंटर पर भीड़ रही। दो बजे तक ड्यूटी देने और कागजों को भरने की प्रक्रिया पूरी हुई। शाम तक जिले के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।
मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने को लेकर बुधवार सुबह से ही कर्मचारी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। दस बजे तक अधिकतम कर्मचारी नवीन मंडी में पहुंच चुके थे। मतदान कर्मियों के साथ पुलिस पार्टी भी नवीन मंडी स्थल से ही रवाना हुई। जिला प्रशासन ने सभी छह विधानसभा के कर्मचारियों की व्यवस्था अलग-अलग की थी, जिससे उन्हें ड्यूटी लेने और प्रपत्र भरने में कोई दिक्कत न हो। दोपहर दो बजे तक अधिकतम कर्मचारी अपनी ड्यूटी लेने के बाद प्रपत्र भरने का काम पूरा कर चुके थे। देर शाम तक जिले की सभी विधानसभा के समस्त बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं। इससे पहले सभी पोलिंग पार्टियों को डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
आवाजाही शुरू हुई तो लग गया जाम
कर्मचारियों के मंडी पहुंचने के चलते जानसठ रोड, भोपा रोड पर जाम की स्थिति रही। क्षेत्र के सभी चौराहों पर ट्रेफिक पुलिस तैनात रही।पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सैनिटाइजर और मास्क भी
इस बार कर्मचारियों को ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के साथ कोरोना महामारी के चलते एक केन सैनिटाइजर और मास्क भी दिए गए।
मतदान स्थल पर ही करें रात्रि विश्राम
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें। पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य सभी मतदान कर्मी निष्पक्ष रहेे और पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर किसी प्रत्याशी अथवा किसी दल का आतिथ्य स्वीकार न करें।
मौके पर काटी गई बीमारों की ड्यूटी
मुजफ्फरनगर। इस बार ड्यूटी कटवाने को लेकर अत्यधिक मारामारी नहीं रही। जो लोग बीमारी की हालत में मेडिकल लेकर नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे ऐसे लोगों की सीडीओ आलोक यादव ने ड्यूटी काट दी। उनके स्थान पर रिजर्व के कर्मचारी लगा दिए गए। खतौली क्षेत्र की शिक्षिका सुदेश ने बताया कि उसके पैरों पर प्लास्तर चढ़ा है, इसलिए उसने आवेदन दिया, जिसके बाद ड्यूटी काटी गई। ऐसे बहुत से लोगों की अंतिम समय में ड्यूटी काटी गई।
कुर्सी और बिस्तरों की दिक्कत आई सामने
खतौली। सभी मतदान केंद्राें पर बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं। कुछ मतदान केंद्रों पर बैठने के लिए कुर्सी और सोने के लिए बिस्तरों की समस्या सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय कानूनगोयान में पोलिंग पार्टी पहुंचने के बाद वह कुर्सी न होने के कारण खड़े होकर ही काम कर रही थी। उनके सोने के लिए बिस्तर भी उपलब्ध नहीं थे। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, यदि कोई परेशानी है तो उस पर ध्यान दिया जाएगा। संवाद