फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: अमेरिका व्यापार का किसानों ने खेतों में खड़े होकर किया विरोध

Fri, 13 Feb 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
political news
भोपा। भारत सरकार द्वारा अमेरिका से मुक्त व्यापार को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने खेतों में खड़े होकर साथ ही हाथों में विरोध के पोस्टर लेकर इसका विरोध किया है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र के गांव निरगाजनी के जंगल में भाकियू के नेतृत्व में इकट्ठा हुए किसानों ने खेत के बीच खड़े होकर भारत अमेरिका मुक्त व्यापार का विरोध करते हुए हाथों पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया की वर्तमान में हुए मुक्त व्यापार समझौते में किसान के हितों को नजर अंदाज किया गया है।
विज्ञापन

इस समझौते से किसानों को नुकसान होगा। अमेरिका ने भारत के कृषि उत्पादों पर भी 18 % टेरिफ लगाया है जिससे अमेरिका में भारतीय अनाज नहीं बिक सकेंगे।इसके उलट अमेरिका के उत्पाद बिना किसी टेरिफ के भारत में सस्ते बिकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका भारतीय कृषि उत्पादों को टेरिफ़ से बिलकुल मुक्त करे। भारत सरकार किसानों के हित में इस समझोते को समाप्त करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश राठी, अरविंद, मानसिंह, सहदेव, चरण सिंह, सोहन पाल, सतपाल, सतवीर, ब्रह्मपाल, विनोद, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed