फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: सदर विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी का सबसे बड़ा मुकाबला

Thu, 26 Feb 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
political news
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों लेकिन टिकट के दावेदार होली के रंगों में रंगने लगे हैं। सदर सीट पर भाजपा के टिकट के लिए 2027 में सबसे बड़ा मुकाबला राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और शहर की सियासत में रसूख रखने वाले स्वरूप परिवार के बीच माना जा रहा है। मीनाक्षी स्वरूप वर्तमान में चेयरपर्सन हैं और उनके पति गौरव स्वरूप भाजपा के टिकट के दावेदारों की कतार में शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों ही परिवार शहर के प्रमुख कार्यक्रमों में समर्थकों के साथ हिस्सेदारी करते हैं। सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच पहुंचने में दोनों तरफ से जोर आजमाइश जारी है। लोकसभा चुनाव के बाद से सदर सीट पर सियासत का गणित बदल रहा है।
विज्ञापन

पालिका के विस्तार के बाद 11 गांव शामिल किए गए। इसके अलावा एसआईआर में सबसे अधिक वोट सदर सीट पर ही कम हुए हैं। इसका असर सदर सीट की सियासत पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनाव में सपा-रालोद के गठबंधन से स्वरूप परिवार के सौरभ बंटी ने चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार रालोद गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि बदले समीकरण और सियासत में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व किस तरह का दांव चलता है। वर्तमान में टिकट के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ होली के रंगों में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed