फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: मिल की मिठास पर सांसद और विधायक के बीच खटास

Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
political news
मोरना । सहकारी चीनी मिल मोरना के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने वाले एनडीए के नेताओं के बीच स्वीकृति के बाद सियासी मनमुटाव बढ़ने लगा है। धन्यवाद सभा में बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चौहान और मीरापुर विधायक मिथलेश पाल के बीच खटपट नजर आई।
विज्ञापन

प्रचार सामग्री पर रालोद संगठन और अपने फोटो नहीं दिखाई देने पर विधायक मंच के बजाय लोगों के बीच जाकर बैठ गईं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने हस्तक्षेप किया और वह विधायक को मंच तक लेकर आए। उधर, भाजपा नेता भोपा में जुटे और अपनी अलग बैठक की।
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल के परिसर में आयोजित सभा के दौरान रालोद सांसद, विधायक और भाजपा नेताओं का सियासी मनमुटाव जगजाहिर हुआ। प्रचार सामग्री में रालोद के संगठन के नेताओं और क्षेत्रीय विधायक का फोटो नहीं दिखा। विधायक मिथलेश पाल कार्यक्रम में पहुंचीं तो उन्होंने नाराजगी जताई। मंच के बजाए वह आमजन के लिए लगाई गई कुर्सियों पर जाकर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कहना था कि क्षेत्र का संगठन जनसमस्याओं पर काम करता है, उन्हें भी वरीयता दी जानी चाहिए थी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने किसी तरह विधायक को मनाया और मंच तक लेकर आए। इसके बाद भी विधायक ने मंच से भाषण तक नहीं दिया।
सांसद का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगाए गए थे। किसी की अनेदखी का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed