फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: एचटी विद्युत लाइन के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 25 Dec 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
political news
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एचटी विद्युत लाइन बिछाने के विरोध में बुधवार को मोहल्लेवासियों और भकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। एक माह से विद्युत विभाग और उत्तरी विकास नगर के निवासियों के बीच लाइन खींचने को लेकर विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन मोहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने पूर्व चेयरमैन दीपा पंवार के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए दीपा पंवार ने कहा कि एचटी लाइन को किसी भी सूरत में गली से नहीं गुजरने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग मनमानी कर रहा है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष प्रभात मलिक भी पहुंचे और मोहल्लेवासियों के समर्थन में एचटी लाइन का विरोध किया। इस दौरान योगेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राहुल पंवार, दिनेश कुमार व रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed