{"_id":"066b87fabbf2bfe4ea3f3bd5380af181","slug":"political-hindi-news-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गरीब की लड़ाई लड़ेगी रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गरीब की लड़ाई लड़ेगी रालोद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि गांव और गरीब की उपेक्षा से प्रदेश की उन्नति नहीं होगी। राजनीति में समाज के हर वर्ग की हिस्सेदारी रालोद बढ़ाएगी। किसान मसीहा के सपने को साकार करने के लिए किसान और मजदूर को एक मंच पर लेकर आऊंगा।
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में रालोद और सपा की सीधी लड़ाई है। चुनाव के नतीजे सूबे में राजनीति की दिशा तय करेंगे। बिहार की तर्ज पर भाजपा के खिलाफ प्रदेश में महागठबंधन बनेगा। सदर विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के समर्थन में दो दिन के लिए आए जयंत चौधरी शनिवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि प्रत्याशी मिथलेश पाल की जीत शोषित समाज का स्वाभिमान बनेगी। रालोद राजनीति में वंचित और उपेक्षित समाज को आगे बढ़ाएगी। यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सपना था। उपचुनाव के नतीजे प्रदेश में सियासत की दिशा तय करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव की तरह 2017 में यूपी में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनेगा। हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर भाजपा ने केंद्र में सत्ता हथियाई है। भाजपाइयों के बड़बोले बयानों से समाज में भय व्याप्त है।
इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, पश्चिमी यूपी संगठन मंत्री डॉ राजकुमार सांगवान, मोदीनगर विधायक सुदेश शर्मा, छपरौली विधायक वीरपाल राठी, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, डॉ. अनिल चौधरी, बलबीर किवाना, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भोपा रोड स्थित आर्यन फार्म्स में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल की सभा में पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा और सपा की सरकारें किसान और मजदूर की अनदेखी कर रही हैं। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिवचरण सैनी एवं संचालन डॉ राजकुमार सांगवान ने किया। पश्चिम रालोद अध्यक्ष मुंशीराम पाल, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, विधायक सुदेश शर्मा, वीरपाल राठी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा आदि रहे।