फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Political Flashback: VP Singh had opened a front from Muzaffarnagar, was famous by donating land

फ्लैशबैक: भूमि दान कर चर्चा में आए, देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे वीपी सिंह, मुजफ्फरनगर से खोला था मोर्चा

Thu, 21 Mar 2024 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Mar 2024 03:08 PM IST
सार

बोफोर्स के मुद्दे पर केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हुए पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले से ही मोर्चा खोला था। यहां तक कि जिले से ही उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस को भेजा था। 

विज्ञापन
Political Flashback: VP Singh had opened a front from Muzaffarnagar, was famous by donating land
वीपी सिंह शुक्रताल के महंत के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूदान आंदोलन में अपनी विरासत की जमीन दान देकर चर्चा में आए विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। मांडा के राजा का जिले से गहरा जुड़ाव रहा। कांग्रेस हाईकमान को इस्तीफा उन्होंने मुजफ्फरनगर से ही भेजा था। 1989 के लोकसभा चुनाव में वीपी सिंह ने ही मुफ्ती मोहम्मद सईद को कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी बनाया था। खुद मुफ्ती के लिए वोट भी मांगे थे। 

विज्ञापन


बोफोर्स के मुद्दे पर केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हुए पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की यादें भी जिले से जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस से बढ़ती खटपट के दौरान वीपी सिंह पश्चिम में ही अपनी राजनीति का तानाबाना भी बुन रहे थे। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान बताते हैं कि राजीव गांधी सरकार से मंत्री पद से हटा दिए गए वीपी सिंह मुजफ्फरनगर के दौरे पर थे।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से ही उन्होंने कांग्रेस को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के मुफ्ती मोहम्मद सईद को कांग्रेस के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया। 

जनता दल से चुनाव लड़े सईद को 3,35,324 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद प्रकाश त्यागी को 1,76,337 वोट मिले थे। बड़े अंतर से मिली जीत के बाद सईद को गृहमंत्री बनाया गया था। बाद में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सीएम पद का दायित्व भी निभाया। कांग्रेस के पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश को उन्होंने जनता दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। 

शशांक शेखर बन गए करीबी
बसपा सरकार में कैबिनेट सचिव कुतुबपुर गांव निवासी स्व. शशांक शेखर को भी आईएएस कैडर देने में बतौर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीपी सिंह ने ही पहल की थी। असल में पायलट रहे शशांक ने एक बार हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीपी सिंह को सुरक्षित उतारा था।

 वीरेंद्र वर्मा को बनाया राज्यपाल
 पश्चिम की राजनीति में खास पहचान रखने वाले शामली के वीरेंद्र वर्मा को भी उन्होंने पंजाब का राज्यपाल बनाया था। दोनों के बीच घनिष्ठता थी।
 
सिसौली और शुक्रताल से गहरा नाता
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह का किसानों की राजधानी सिसौली और अध्यात्म के केंद्र शुकतीर्थ से गहरा नाता रहा। दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से उनकी निकटता रही। इसके अलावा शुक्रतीर्थ में अपनी पत्नी सीता देवी के साथ वह कई बार आए और वीतराग स्वामी कल्याण देव का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed