फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police will take action against accused in case of Halala of woman in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: पत्नी का मामा के लड़के से कराया हलाला, वीडियो देख हरकत में आए अफसर, आरोपियों पर जल्द होगा एक्शन

Thu, 25 Apr 2024 06:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पत्नी का हलाला कराने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेगी।

विज्ञापन
Police will take action against accused in case of Halala of woman in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में हलाला का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में महिला का हलाला कराने के मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मुस्लिम महिला के तलाक के बाद जबरन हलाला प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


करीब 15 वर्ष पूर्व कुटेसरा निवासी महिला का निकाह गांव पावटी के युवक से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं। बताया कि एक साल पहले शौहर ने बीबी को तलाक दे दिया था। पति की धमकी के बाद बीबी ने मायके जाकर इद्दत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करीब 10 महीने पूर्व पति ने विदेश से आकर पत्नी को साथ रखने के लिए मामा के लड़के से हलाला कराया। इसके बावजूद पति ने धोखा देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसएसपी से की।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर ने घटना का संज्ञान लेकर बताया कि थाना प्रभारी को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट तहसीम को लेकर एक और बड़ा खुलासा, NIA ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं गहरे राज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed