फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police will appeal

कार्तिक की पेशी को लेकर फिर अपील करेगी पुलिस      

Wed, 18 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police will appeal
अपराध - फोटो : अमर उजाला
आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता के हत्यारोपी कार्तिक हलदार की पेशी के लिए पुलिस सातवीं बार कोर्ट में अपील करने की तैयारी में जुटी है। पिछले रिमाइंडर के दौरान गुजरात पुलिस को कड़ा खत लिखे जाने के बाद भी वहां की पुलिस ने आरोपी को पेश नहीं किया है। इस बार पुलिस चार जगहों पर रिमाइंडर भेजने की गुहार कोर्ट से लगाएगी। कोर्ट गुजरात पुलिस को कड़ी फटकार लगा सकती है।      
विज्ञापन


दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आसाराम बापू के रसोइए गंगा एंकलेव निवासी अखिल गुप्ता की जनवरी 2015 की शाम जानसठ रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अखिल के बापू के खिलाफ चले जाने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या की रिपोर्ट नई मंडी कोतवाली मेें दर्ज की गई थी। मार्च 2016 में गुजरात एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल निवासी कार्तिक हलदार को छतीसगढ़ के रायपुर से दबोच लिया था।
विज्ञापन


अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद हलदार ने अखिल की हत्या करने की बात को स्वीकार किया था। बाद में नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने हत्या का सच कबूला था। पिछले दस माह से पुलिस हलदार को लाने के लिए करीब छह बार बी-वारंट का रिमाइंडर अहमदाबाद भेज चुकी है, लेकिन गुजरात पुलिस हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसकी पेशी को टाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत माह नई मंडी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने स्वयं सीजेएम कोर्ट में पेश होकर जज के सामने गुजरात पुलिस की लापरवाही के बारे में बताया था। कोर्ट ने वहां की पुलिस को कड़ा पत्र लिखते हुए आरोपी को हर हाल में चार जनवरी को पेश करने के आदेश किए थे, लेकिन गुजरात पुलिस ने आरोपी को पेश नहीं किया। नई मंडी कोतवाली पुलिस फिर से आरोपी की पेशी की तैयारी कर रही है।


पुलिस  के अनुसार इस बार रिमाइंडर की कापी  एक जगह  नहीं चार जगहों पर भेजी जाएगी। इसके लिए कोर्ट से गुहार लगाई जाएगी। इस बार अहमदाबाद की सीजेएम कोर्ट, साबरमती जेल अधीक्षक, एसएसपी और पुलिस लाइन के आरआई को रिमाइंडर की कॉपी भेजी जाएगी। नई मंडी कोतवाली पुलिस फिर से आरोपी की पेशी की अपील करने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed