फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police should disclose the robbery: Tikait

बदमाशों के हौसले तोड़ने को डकैती का खुलासा होना जरूरी: टिकैत

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police should disclose the robbery: Tikait
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कयामपुर गांव में डकैती की वारदात के पीड़ित किसान के यहां पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी एवं फोन पर आला अफसरों से बातचीत की। कहा कि इस वारदात का खुलासा होना जरूरी है। यह बड़ी घटना है, यदि इसका खुलासा नहीं हुआ, तो बदमाशों के हौसले बढ़ेंगे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को भाकियू नेता ने कयामपुर में पीड़ित फरजंद और उनके बेटे डॉ. अलताफ से बातचीत की। टिकैत ने कहा कि बदमाशों का परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देना बड़ा दुस्साहस है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस वारदात को खुलासा करने में लगे हैं। पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करना चाहिए। जिससे अपराधियों पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

उनका मानना है कि इस संवेदनशील प्रकरण में पुलिस पर ज्यादा दबाव देना उचित नहीं है। पुलिस महकमे की गोपनीयता बनी रहनी चाहिए, ताकि पुलिस के हाथ अपराधियों की गर्दन तक जल्द पहुंच सकें। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि खुलासे के लिए कई टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि 21 मई की रात को दर्जन भर बदमाशों ने परिवार के समस्त सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और गहने लूट लिये थे। किसान परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात हुए 14 दिन बीत चुके है। लेकिन पुलिस खुलासा करने में नाकाम है। जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed