फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police should campaign to prevent cyber fraud: Sabharwal

साइबर ठगी से बचाव को प्रचार करें पुलिस-सभरवाल

Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police should campaign to prevent cyber fraud: Sabharwal
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि थाने में पहुंचने वाले फरियादी की समस्या का समाधान तुरंत कराया जाए। जमीन संबंधी पुराने मामलों में भी पुख्ता कार्रवाई कराएं। साइबर ठगी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। उन्होंने शहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान रजिस्टर देखकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। दोपहर में एडीजी राजीव सभरवाल शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाना समाधान दिवस का रजिस्टर देखा। उसमें लिखे पुराने मामलों के बारे में जानकारी ली। मौजूद मिले लेखपालों से उन्होंने जमीन संबंधी मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए। एडीजी ने कहा कि जो भी फरियादी थाने पहुंचे उसकी समस्या का तुरंत समाधान कराए जाए। मारपीट के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की जाए। जमीन के मामलों में यदि दोनों पक्षों की निरोधात्मक कार्रवाई करें तो इस कार्रवाई को यहीं पर ही न छोड़े बल्कि इसके बाद भी पता करे कि कार्रवाई कहां तक पहुंची।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में पहुंचे दो प्रार्थना पत्रों में से एक मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। दूसरा प्रार्थना पत्र तहसील की कार्रवाई से संबंधित था। उसे कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौजूद रहे। उधर, थाना सिविल लाइन में दो प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण कर दिया। नई मंडी कोतवाली में दो प्रार्थना पत्र पहुंचे थे। उनका निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed