{"_id":"60b3dcba8ebc3e38390a4d9f","slug":"police-sent-top-ten-crooks-to-jail-muzaffarnagar-news-mrt540571785","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन बदमाश को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन बदमाश को जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस ने टॉप टेन बदमाश को जेल भेजा
रामराज/मीरापुर। पुलिस ने रामराज समाना निवासी टॉप टेन व जिलाबदर अपराधी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामराज थाना क्षेत्र के गांव रामराज समाना निवासी मस्तु उर्फ मस्तान थाना रामराज का टॉप टेन व जिलाबदर अपराधी है। उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था, मगर वह घर पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी मस्तु अपने घर पर है। सूचना पर पुलिस ने सुबह लगभग पांच बजे उसके घर पर दबिश दी तो मस्तु मौजूद मिला। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसओ रामराज सुदेश कुमार ने बताया कि उस पर थाना रामराज में मारपीट व पुलिस मुठभेड़ सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का टॉप टेन अपराधी भी है। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। रविवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।