फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police searching; accused of facilitating religious conversion moves High Court.

Muzaffarnagar News: पुलिस कर रही तलाश, धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी जा पहुंचा हाई कोर्ट

Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police searching; accused of facilitating religious conversion moves High Court.
मुजफ्फरनगर। नोएडा निवासी भाजपा नेत्री का धर्म परिवर्तन कराने व दुष्कर्म करने के आरोपी के घर लगा ताला है। पुलिस उसे यहां तलाशती रही जबकि उसने मुकदमे को झूठा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने के मामले में भोपा थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मोरना निवासी अशफाक उर्फ राजीव बालियान व चार परिजनों के खिलाफ 18 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए थे जिसमें पीड़िता ने आपबीती सुनाई थी। इतने दिन बीतने के बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन


वर्जन-
आरोपियों के घर पर ताला लगा है। पुलिस उन्हें तलाश रही है। उनका सुराग नहीं लग पा रहा है। यह भी पता चला कि आरोपी ने दर्ज कराई रिपोर्ट को झूठा बताते हुए हाई कोर्ट में याचिका दी है। - लक्ष्मण सिंह वर्मा, सीओ भोपा
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

ये था मामला-
पीड़िता का आरोप था कि वह आरोपी को 2017 से जानती थी। आरोपी मोरना निवासी अशफाक उसे राजीव बालियान बनकर मिला था। उसने उसका नाम नूरजहां रख कर रुड़की में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया। दुष्कर्म भी किया। घर ले जाकर मांस खिलाया। उसके लाखों रुपये हड़प लिए। इस मामले में उनके परिजन भी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी व उसके पुत्र माजिद, साजिद व दो पुत्रियों आयशा व खुशबू के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी की तलाश शुरू की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed