फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police school: Social media is a glass house, stay safe from thugs

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सोशल मीडिया शीशे का घर, ठगों से रहें बचकर

Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Police school: Social media is a glass house, stay safe from thugs
ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्वयलय में अपराजिता कार्यक्रम में प्रति भाग करती छात्राएं। संवाद
- बोले एसपी क्राइम - सावधानी से करें मोबाइल का प्रयोग, अंजान लोग हैं खतरा
विज्ञापन


- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री काॅलेज में पुलिस की पाठशाला
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंउेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने कहा कि इंटरनेट से जीवन आसान हुआ है, लेकिन खतरे भी बढ़े हैं। सोशल प्लेटफार्म का सावधानी पूर्वक प्रयोग करना चाहिए। फेसबुक व सोशल मीडिया पर निजी जानकारियां कतई साझा न करें। सोशल मीडिया शीशे के घर की तरह है।
नई मंडी क्षेत्र के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी ठगी करने व अपने जाल में फंसाने के लिए रोज नए तरीके अपनाते हैं, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। अपने मोबाइल का पासवर्ड हर छह में बदलना चाहिए। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लालच में नहीं फंसना चाहिए। ऑनलाइन पैसा कमाने, लाटरी निकलने का झांसा दिया जाएगा। ऑनलाइन सस्ता सामान बेचने के नाम पर पैसा ठग सकते हैं। परिचित बनकर ठगी की जा सकती है। गूगल से कभी भी कोई नंबर न लें, वहां साइबर अपराधियों ने फर्जी नंबर अपलोड किए हुए हैं।
विज्ञापन




ठगी होने पर यहां करें कॉल



धोखा होने पर तुरंत ही 1930 नंबर पर तुरंत सूचना दें। आसपास के थाने में पहुंचकर भी जानकारी दे सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर व आर्थिक दो प्रकार के अपराध होते है। किसी अनजान की फ्रेंडस रिक्वेस्ट का जवाब न दें। कोई ओटीपी किसी को न दें। फेसबुक पर अपनी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन






परिजनों को बनाएं अपना दोस्त

धोखा होने या अन्य कोई भी बात हो, अपने परिजनों व शिक्षिका से जरूर शेयर करें। बिना हिचक पुलिस को बताएं। महिला थाना व हर थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क की मदद लें। महिला हेल्प लाइन 181, 1090 पर सूचना दें। पीड़ित का नाम गोपनीय रखा जाएगा। छात्रा साहिबा, अंजू, विशाखा, ज्योति ने एसपी क्राइम से विभिन्न प्रश्न पूछे।






प्राचार्या ने छात्राओं को किया जागरूक

प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने बताया कि एक बार साइबर अपराधी ने उनकी बेटी के साथ धोखाधड़ी की थी। उनकी बेटी से दस हजार रुपये ठग लिए गए थे। साइबर अपराधी किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान डाॅ. योगिता शर्मा, इंस्पेक्टर नई मंडी बबलू कुमार, एनएसएस समन्वयक डाॅ. हेमलता व पीटीआई दिव्या हांडा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed