फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police said, DJ Kanwar should not take hockey and sticks with him

Muzaffarnagar News: पुलिस बोली, डीजे कांवड़ में लेकर न जाएं हॉकी और डंडे

Thu, 17 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police said, DJ Kanwar should not take hockey and sticks with him
मुजफ्फरनगर। डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ संघ के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। डीजे कांवड़ को निर्धारित मानक 10 फीट ऊंचाई व 12 फीट चौड़ाई के अनुरूप रखें। ताकि दुर्घटना से बचे रह सके।
विज्ञापन

बुधवार को कांवड़ संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि डाक कांवड़ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपना मेडिकल फिटनेस अवश्य करा लें। डंडा, बेसबॉल स्टिक, हॉकी स्टिक न लेकर जांये। सहायता के लिए कांवड़ मार्ग पर पुलिस तैनात है। जल लेने जाने के लिए समय से प्रस्थान करें। देर होने के कारण तेज वाहन चलाने पर दुर्घटना होने की संभावना रहती है। डाक कांवड़ के दौरान मोटर साइकिलों के साइलेंसर न निकाले।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर हादसे रोकने के लिए नेशनल हाईवे के खतौली में अलकनंद पुल नावला कोठी, मंसूरपुर में शाहपुर मोड़, बागोवाली चौराहा, रामपुर तिराहा, सिसौना कट, रई कट, भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर प्लास्टिक के कोर्न रखवाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सभी कांवड़ियों से अपील-

- वाहनों की छतों पर बैठ कर यात्रा न करे।

- हाईटेंशन विद्युत तारों, पुलों से टकराने की आशंका रहती है।

- सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन के भीतर ही सुरक्षित ढंग से बैठें।

- यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed