फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police reached Kamalpur to investigate the arrival of Rohingya and Bangladeshi people.

Muzaffarnagar News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी लोगों के आने की जांच करने कमालपुर पहुंची पुलिस

Mon, 16 Dec 2024 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police reached Kamalpur to investigate the arrival of Rohingya and Bangladeshi people.

विज्ञापन
शाहपुर। गांव कमालपुर में रोहिंग्या व बांग्लादेशी लोगों के ठहरने को लेकर स्वामी यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला भट्टे की लेवर लाना बताया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस व खुफिया विभाग टीम ने एक मदरसे व मस्जिद में ठहरे जमात के लोगों से पूछताछ भी की।

योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा था कि शाहपुर के गांव कमालपुर में दो तीन दो तीन डीसीएम में बांग्लादेशी और रोहिग्यां मुस्लिम पहुंचे है। जिन्हें गांव कमालपुर के मदरसे व गांव शिकारपुर में ठहराया गया है। यदि इन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो वह सोमवार सुबह 10 बजे मदरसे का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

इसके बार रविवार शाम शाहपुर थाना पुलिस व खुफिया विभाग टीम गांव कमालपुर के एक मदरसे में पहुंची। वहां के संचालक ने बातचीत की। पुलिस को बताया गया कि मदरसे में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं ठहरा है। मदरसे में 138 में से 11 बच्चे रात में रुकते है और अपने घर चले जाते है। पुलिस ने एक मस्जिद में जमात में आए पलडी व बसी के आठ लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान दोनों टीम को पता चला कि गांव का ही आस मोहम्मद लेवर ठेकेदार है। वह रात में मजदूर लेकर आया था। जो सुबह के समय राजस्थान भेज दिए गए। जबकि काफी प्रयासों के बाद भी वह पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस को एक कोल्हू ठेकेदार ने भी बाहरी लोगों के आने की जानकारी दी। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में लेवर को तीन दिन पहले लेकर आना सामने आया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed