{"_id":"61801e7bbf30826a2841229d","slug":"police-personnel-accused-of-illegal-extortion-devband-news-mrt5631971151","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद कोतवाली में अवैध उगाही कर पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद कोतवाली में अवैध उगाही कर पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी से पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने की शिकायत
सीओ ने कहा, जांच कराकर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। पूर्व विधायक व सपा नेता शशिबाला पुंडीर ने डीआईजी से देवबंद कोतवाली में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर अवैध रुप से उगाही करने का आरोप लगाया है। पुंडीर ने यह शिकायत सोशल मीडिया पर भी वायरल की है। जिस पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को शशिबाला पुंडीर ने डीआईजी को लिखा कि देवबंद कोतवाली में पुलिसकर्मियों का एक गैंग बना है जो लोगों को जुआ, सट्टा, शराब आदि के नाम पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे रकम ऐंठ रहे हैं। आरोप लगाया कि इनकी शुरुआत 20 हजार रुपये से होती है, जो बढ़ती ही जाती है। उन्होंने कहा कि मैं पैसे वापस कराते कराते परेशान हो गई हैं। वहीं, उक्त शिकायत को पुंडीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भी डाली है। जिस पर लोग कार्रवाई करने वाले कमेंट कर रहे हैं। उधर, इस मामले में सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी। जिस पुलिसकर्मी आरोप सिद्ध होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।