फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police force posted in Mehlaki

मेहलकी में पुलिस बल तैनात

Sun, 25 Mar 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 25 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police force posted in Mehlaki
फाइल फोटो
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद करके राहत की सांस ली है। प्रेमी युगल के फरार होने से गांव के दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति बनी   हुई थी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। इसके के बावजूद गांव पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को एक विशेष संप्रदाय का युवक गांव से किशोरी को लेकर फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने आरोपी के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के फरार होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बृहस्पतिवार      की रात को आरोपी के मकान में तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी         थी, जिसको लेकर गांव में             तनाव फैल गया था। ग्रामीणों ने किशोरी को शुक्रवार की शाम तक बरामद न करने पर पुलिस को          कड़े शब्दों में परिणाम भुगतने           की चेतावनी दे डाली थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की चेतावनी को देखते हुए  फरार प्रेमी युगल पुलिस के             लिए सिरदर्द बनता जा रहा था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के आधा दर्जन परिजनों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को बरामद        करने के लिए भागदौड़ की। जिसके चलते पुलिस ने शनिवार की सुबह प्रेमी युगल को बरामद कर         राहत महसूस की सांस ली। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रेमी युगल बरामद हो गया है। गांव में  सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed