फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police Family Park launched in the district

जिले में पुलिस फैमिली पार्क का शुभारंभ

Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police Family Park launched in the district
मुजफ्फरनगर : पुलिस लाइन में बनाया गया फैमिली पार्क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में जनपद के पहले पुलिस फैमिली पार्क का शुभारंभ किया गया। पार्क का शुभारंभ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रभान व प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद पुलिस को एक ओर तोहफा देते हुए पुलिस लाइन में पहले पुलिस फैमिली पार्क का निर्माण कराया गया है। इस पार्क में घूमने के लिए ट्रैक के साथ ही बैठने के लिए जगह-जगह पत्थर की बैंच भी लगवाई गई हैं। फैमिली पार्क के बीचोबीच पुरातन शैली की हट बनाई गई है, जिसमें पत्थर की मेज व कुर्सियों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही फैमिली पार्क में हर्बल नर्सरी के आयुर्वेदिक औषधि के पौधे लगाए गए हैं। इनमें लैमन ग्रास, तेजपात, कढ़ी-पत्ता, इलायची और एलोवीरा आदि के पौधे शामिल हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी की मौजूदगी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों प्रदीप कुमार व चंद्रभान द्वारा फीता काटकर इस पार्क का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कैफे, आदर्श बैरक, जिम व लाइब्रेरी का तोहफा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव अब तक जनपद पुलिस में सुधार के लिए कई आयाम दे चुके हैं। पुलिस लाइन में अब तक एसएसपी के निर्देशन में सूबे का पहला पुलिस कैफे, अत्याधुनिक जिम, सूबे की पहली लाइब्रेरी और आदर्श बैरक बनाई जा चुकी हैं। अब पुलिस फैमिली पार्क के रूप में एसएसपी द्वारा एक ओर तोहफा जनपद पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed