{"_id":"5ff743a48ebc3e30d1035890","slug":"police-encounter-was-shot-by-two-men-muzaffarnagar-news-mrt5193903164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर गांव की पुलिस चौकी के निकट भट्ठे के पास जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश मुस्तफा उर्फ कालू और आसिफ घायल हो गए। इस दौरान हाथ में गोली लगने से दो पुलिसकर्मी हिमांशु और गजेंद्र सिंह भी घायल हो गए। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से लूटी गई नगदी भरा बैग, तमंचे, कारतूस और लूट में प्रयोग बाइक बरामद की है।
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर पुलिस चौकी के पास बदमाशों के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उमरपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग आरंभ की। इसी दौरान पुलिस को बुढ़ाना की ओर से काले रंग की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाश जंगल में जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर गिर गए। मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल हिमांशु और गजेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दो बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बाइक, 21 हजार 500 रुपये की नगदी भरा बैग, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मुस्तफा उर्फ कालू तथा आसिफ पुत्र मकसूद कस्बे के सफीपुर पट्टी के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से मिला नगदी भरा बैग दो दिन पहले बंधन बैंक के कर्मचारियों से लूटा गया था। लूट में प्रयोग बाइक भी पुलिस ने बरामद की। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हुए है। इस मौके पर इंस्पेक्टर के साथ उप-निरीक्षक विजयपाल सिंह, संजय कुमार, जगपाल सिंह व कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, हिमांशु मलिक व सैनी कुमार मौजूद रहे।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन