फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police encounter in village Phulat

मुठभेड़ में शातिर बदमाश को पकड़ा, साथी बदमाश फरार

Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police encounter in village Phulat
खतौली में गांव फुलत मार्ग पर जंगल में बदमाश पकड़ने का काम्बिंग करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत मार्ग के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ऩे के लिए घंटों कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। सूचना पर सीओ सदर कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि भूड़ पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव पुलिस बल के साथ रविवार शाम अलकनंदा गंगनहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी की ओर से दो बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए गांव फुलत की ओर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी भी पुलिस बल के साथ फुलत मार्ग पर पहुंचे। पुलिस ने फुलत मार्ग पर जंगल के रास्ते में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश जंगलों के रास्तों से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी नईम उर्फ राहुल पुत्र रियाज उर्फ निजाम उर्फ रियासत अली बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

12 से अधिक मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नईम उर्फ राहुल पर अलग अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश पर मुरादाबाद, गढ़, मेरठ, ककरौली, जानसठ आदि थाने में लूट, डकैती, चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैर जनपदों के थानों में भी बदमाशों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed