{"_id":"6852ac37e61c17ac590b1ed6","slug":"police-embroiled-in-investigation-of-datiyana-firing-incident-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-148147-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दतियाना के फायरिंग प्रकरण में जांच में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दतियाना के फायरिंग प्रकरण में जांच में उलझी पुलिस
विज्ञापन
- गोली लगने से एक युवक की मौत, दूसरे पक्ष का भी एक युवक हुआ था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छपार के गांव दतियाना में 11 जून की रात फायरिंग में एक युवक दीपक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का विनोद घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमे दर्ज किए हैं।
गांव दतियाना में 11 जून की रात दो युवकों में किसी बात को लेकर फायरिंग हो गई थी। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दीपक की मौत हो गई थी। वहीं दूसरे पक्ष का विनोद गोली लगने से घायल हुआ था, उसे मेरठ उपचार दिलाया जा रहा है।
एसपी सिटी व सीओ सदर भी रात में मौके पर पहुंंचे थे। पुलिस को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
सीओ सदर देवव्रत वाजपेई का कहना है कि दोनों युवकों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। लगाए गए आरोपों की जांच चल रही है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।