{"_id":"5e7f79798ebc3e76a112b77d","slug":"police-drove-people-around-needlessly-khatauli-news-mrt475651346","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों पर लाठियां फटकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों पर लाठियां फटकारी
विज्ञापन

जानसठ/रतनपुरी। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने तथा बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों पर लाठियां फटकार करके उनको घेर भेजा। सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने शनिवार को कस्बे में लॉकडाउन को लेकर गश्त किया। सीओ ने चेताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, शनिवार को रतनपुरी पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सिकंदरपुर निवासी छह लोगों के विरुद्ध धारा मुकदमा पंजीकृत किया। इसके अलावा 7 बाइक सीज की और 15 बाइकों के चालान भी किए।
रतनपुरी पुलिस ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। पुलिस ने सिकंदरपुर निवासी छह लोगों कय्यूम, राजू , परवेज, सुभाष, सागर एवं राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिना किसी कारण बाहर घूम रही सात बाइकों को सीज किया गया। उधर, खतौली डिपो की कुछ रोडवेज बसें लॉकडाउन के समय डिपो से बाहर ही रुकी हुई थी। ऐसी ही तीन बसों को शनिवार की सुबह उनके स्थानों से खतौली डिपो में लाकर खड़ा किया गया।