{"_id":"6261a6e561fee6250353515f","slug":"police-did-not-send-written-information-to-home-guard-commandant-muzaffarnagar-news-mrt58548423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह प्रकरण: पुलिस ने नहीं भेजी होमगार्ड कमांडेंट को लिखित सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह प्रकरण: पुलिस ने नहीं भेजी होमगार्ड कमांडेंट को लिखित सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बाल सुधार गृह से तीनों किशोरों के भागने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट होमगार्ड विभाग के अधिकारियों को नहीं भेजी है। उधर, दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह से भागने के मामले में जमानत मिल गई है। पुराने मामले में दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया हैं। फरार तीसरे किशोर को पुलिस अभी बरामद कर नहीं कर पाई है।
चरथावल क्षेत्र निवासी दो किशोर चोरी व सिखेडा क्षेत्र निवासी एक किशोर कुुकर्म के मामले में 13 अप्रैल को बाल सुधार गृह भेजे गए थे। यह तीनों मंगलवार सुबह वहां से भाग गए थे। मामले में तीनों के अलावा तीन होमगार्ड व एक वहां के सहायक अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था। पुलिस ने चरथावल निवासी दो किशोर बरामद कर लिए थे। तीसरे किशोर का अभी पता नहीं चल पाया है। उसे पुलिस तलाश रही है। दोनों किशोर के अधिवक्ता हाकिम अली ने बताया कि दोनों किशोर को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया था। वहां बीस बीस हजार के दो जमानती के आधार पर उन्हें बाल सुधार गृृह से भागने के मामले में जमानत मंजूर कर ली। अन्य आरोपियों को भी जमानत करानी पड़ेगी। अब दोनों किशोरों को पुराने चोरी के मामले में बाल सुधार गृह भेजा गया है। उधर, होमगार्ड कमांडेंट विजय सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह से तीन किशोरों के भागने के मामले में तीन होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बारे में पुलिस ने अभी कोई लिखित सूचना नहीं दी है। बाल सुधार गृह से फरार हुए तीसरे किशोर ने बृहस्पतिवार को शाम के समय किशोर न्याय बोर्ड (किशोर न्यायालय) में आत्म समर्पण कर दिया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।