फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police could not catch the assailant who shot, fury among family members

Muzaffarnagar News: गोली मारने वाले हमलावर पकड़ नहीं पाई पुलिस, परिजनों में रोष

Fri, 27 Jan 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police could not catch the assailant who shot, fury among family members
मोरना। इलाहाबास गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार शाम घर में घुसकर फायरिंग प्रकरण में अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किये जा सके। इससे पीड़ित पक्ष में रोष हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात हैं।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव इलाहाबास निवासी अमित कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि पूर्व में हुए पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते गांव के ही जॉनी, प्रवेश,मोनू व ऋषिपाल ने उनके घर पर आकर गाली गलौज कर गोली चलाई थी। उसकी माता सुदेश देवी और चचेरा भाई विक्की गोली लगने से घायल हुए थे। घायलों का मुजफ्फरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ितों ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


बैनामा खारिज करने का आदेश
मोरना। मोरना निवासी मनव्वर जैदी ने बताया कि गांव स्थित जमीन वक्फ संपत्ति में दर्ज है, जिसे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बेच दिया गया था। पूर्व में बेबी छब्बो द्वारा यह भूमि वक्फ बोर्ड को दान की गयी थी। बोर्ड की शिकायत पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की गयी है। 21 जनवरी को तहसील जानसठ के अधिकारियों द्वारा जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण आदि पर रोक लगा दी गयी। प्रशासन द्वारा फर्जी रूप से किये गये बैनामा को खारिज करने का आदेश भी जारी कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि शिया समाज इस वक्फ भूमि को वापस लेकर रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed