फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police chased away BKU Tomar's workersPolice chased away BKU Tomar's workers

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाया

Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police chased away BKU Tomar's workersPolice chased away BKU Tomar's workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विभिन्न मुद्दों को लेकर पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। लाठियां फटकारी गईं। आठ कार्यकर्ता पकड़ लिए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। किसान संगठन ने शुक्रवार को कार्यालय पर पंचायत बुलाई है।
बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों में सवार होकर नई मंडी कोतवाली पहुंचे और वहां परिसर में गद्दे बिछाकर धरना देकर बैठ गए। ट्रैक्टर को कोतवाली में घुसा दिया। लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर कोतवाली के बाहर सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे वहां जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। इसके बाद संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी से उनकी झड़प हो गई। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने सीओ नई मंडी को मौके पर बुलाने की बात कही। किसान संगठन का कहना था कि वह सीओ के समक्ष ही अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कोतवाली प्रभारी का इशारा मिलते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घेरकर दौड़ा लिया। लाठियां भी फटकारी गई। पुलिस ने अंकित गुर्जर, सोनू चौधरी, नौशाद अलवी, रवि, सलीम समेत आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ नई मंडी कोतवाली पर पहुंचे और विरोध में धरना देकर बैठ गए। तब सीओ मंडी रुपाली रॉय मंडी कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने जिलाध्यक्ष से वार्ता की। इस दौरान सीओ को विभिन्न मांगों वाला ज्ञापन सौंपा गया। सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। उधर, संगठन ने रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को पंचायत बुलाई है।

पुलिस ने धरने की बताई यह वजह : सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि कूकड़ा के मोहल्ला अहमद नगर निवासी फारुख 12 जून को सामान लेने गया था। रास्ते में दूसरे पक्ष के गफ्फार, मोहर्रम सहित सात लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर कर दिया। हमले में वह बेहोश हो गया था, उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में भाकियू तोमर कार्यकर्ता दूसरे पक्ष के लोगों का समर्थन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed