फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught Tamancha factory, three arrested

पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी, तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police caught Tamancha factory, three arrested
मुजफ्फरनगर शाहपुर पुलिस की गिरफ्त में आयें अवैध तमन्चा बनाने के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने हरसौली गांव में एक मकान में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो दर्जन तमंचे-मस्कट, अधबने तमंचे, कारतूस, पार्ट्स व उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि शाहपुर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना के आधार पर गांव हरसौली निवासी वकील के मकान पर छापा मारा। घर में मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिन्हें जवाबी कार्रवाई कर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में वकील पुत्र असगर निवासी हरसौली के साथ ही लताफत व सादिक पुत्रगण नफीस निवासी गांव मंदवाड़ा शामिल हैं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों को दबोचकर जब पुलिस मकान में पहुंची तो वहां तमंचा फैक्टरी चलती मिली। मौके से 18 तमंचे, सात मस्कट, छह अधबने तमंचे, तमंचे के पार्ट्स, बड़ी संख्या में कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed