फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught animal thief in encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने पशु चोर पकड़ा

Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police caught animal thief in encounter
पशु चोर गिरोह का खुलासा करते एसपी देहात। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में पुलिस ने पशु चोर पकड़ा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके चार साथ ही फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी की छह भैंस, महेंद्रा पिकअप गाड़ी को बरामद किया है।
इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह को मंगलवार को सुबह मोबाइल फोन पर दभेड़ी पशु पेठ के पास चोरी की भैंसों के साथ बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना पर इंस्पेक्टर ने पुलिस बल को साथ लेकर दभेड़ी पशु पेठ के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया। चार बदमाश पुलिस से बचकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। मौके से पुलिस ने क्षेत्र के गांवों से चुराई गई छह भैंस, महेंद्रा पिकअप गाड़ी को बरामद किया। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि पकड़ा युवक गुलबहार पुत्र इस्तकार रतनपुरी थाने के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा का रहने वाला है। इसके साथी शहजाद पुत्र इकाबाल निवासी हुसैनाबाद भनवाड़ा, इस्तकार पुत्र यामीन निवासी ग्राम खिवाई, शाहरुख पुत्र तरीकत निवासी ग्राम मैनापुठी, नफीस निवासी ग्राम खेड़की जनपद मेरठ के रहने वाले हैं। गुलबहार के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने पशु चोर गिरोह के सदस्य का चालान कर दिया। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह के साथ उप निरीक्षक जयवीर सिंह, राकेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed