फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police busy in identifying the attackers of Union Minister of State from three videos

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तीन वीडियो से हमलावरों की पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 02 Apr 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police busy in identifying the attackers of Union Minister of State from three videos
- शनिवार रात केंद्रीय राज्य मंत्री हुए हमले की जांच साइबर टीम से कराई जा रही
विज्ञापन

- मढ़करीमपुर गांव के ही एक युवक की पहचान हुई है, बाकी की तलाश चल रही है
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मढ़करीमपुर गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान के नजदीक पहुंच गई है। तीन वीडियो के आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस जांच में अभी तक कोई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। पुलिस की सारी जांच केवल वायरल वीडियो पर टिकी है। प्रकरण के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जो वीडियो बनाई है, वह भी लिए गए हैं। इनमें तीन वीडियो ऐसे आए हैं, जिनके माध्यम से हमलावरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान के नजदीक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक की पहचान हुई है, बाकी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की गहराई में जाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण वीडियो भी लगे हैं। जल्द ही पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला

गांव मढ़करीमपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान शनिवार रात ग्राम प्रधान के आवास पर चुनावी सभा करने के लिए गए थे। भाजपा प्रत्याशी जब सभा कर रहे थे तो उनके काफिले की गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। नारेबाजी भी की गई थी। दस से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सुरक्षाकर्मियों ने बालियान को गांव से निकाला था। इस दौरान पूर्व विधायक विक्रम सैनी की गाड़ी भी तोड़ दी गई थी। पथराव में तीन युवक घायल हैं, जबकि सात को मामूली चोट लगी थी।

मढ़करीमपुर में पुलिस तैनात, तहरीर नहीं दी
गांव मढ़करीमपुर में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। गांव में भी पुलिस ने पैदल मार्च किया। सोमवार को भी गांव में माहौल शांतिपूर्ण रहा। उधर, अभी तक इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

घायलों की हालत खतरे से बाहर
मढ़करीमपुर गांव में घायल हुए कुटबी गांव निवासी विनीत, सक्षम और विजय की हालत खतरे से बाहर हो गई है। रविवार सुबह 11 बजे तीनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था, जिसके बाद तीनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


एक नेता जिंदाबाद और दूसरा मुर्दाबाद
मढ़करीमपुर गांव के प्ररकण में 11 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में भाजपा के दो नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। एक नेता के जिंदाबाद और दूसरे के मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने की बात कही जा रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि नारेबाजी के वीडियो की भी पुलिस की ओर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed