फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police arrested two members of interstate vehicle thieves gang

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two members of interstate vehicle thieves gang
बुढ़ाना पुलिस ने पकड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना/भोपा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच बाइक और तीन स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया एक युवक गुलशेर कस्बे के मोहल्ला पछाला का रहने वाला है। उसका साथी जुल्फकार शाहदरा थाना कृष्णानगर के के मोहल्ला शांतिनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

दोनों बदमाश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। चोरों के कब्जे से मिली बाइक व स्कूटी विभिन्न स्थानों व राज्यों से चुराई गई है। चोरों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुकतीर्थ चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों शिवा महाराजपुर खुर्द थाना लक्सर उत्तराखंड, अभिषेक निवासी धारीवाला थाना पथरी उत्तराखंड, अमन निवासी सीताबपुरी थाना भोपा को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed