फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   police Arrested four in loot case in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : सराफ की दुकान से 70 लाख की लूट में बड़ा खुलासा, कर्मचारियों ने ही दिया था अंजाम चार गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Nov 2021 05:36 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार दुकान के कर्मचारी ने इस बड़ी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
police Arrested four in loot case in Muzaffarnagar
muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुकान से 70 लाख रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार ओरोपियों को गिरफ्तार किया है। भगत सिंह रोड रोड स्थित राम कुमार सर्राफ की दुकान से 70 लाख रुपए की सोने की चेन लूट की वारदात का खुलासा कर चार ओरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दुकान के कर्मचारी ने इस बड़ी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चार आरोपियों में से तीन भगत सिंह रोड पर स्थित गहनों की दुकान के कर्मचारी हैं। आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा, तुषार शर्मा, केतन और कन्हैया के रूप में हुई है। अभिषेक शर्मा इस मामले का मुख्य आरोपी है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दुकान में छह नवंबर को ग्राहक बनकर गया और फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया गया आरोपी अभिषेक तीन कर्मचारियों की मदद से सोने की 46 चेन लेकर फरार हो गया जिसकी कीमत 70 लाख रुपये से भी ज्यादा है। एसएसपी के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों खंगालने के बाद पुलिस टीम इन आरोपियों तक पहुंच गई। बताया गया कि एडीजीपी राजीव सभरवाल ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed